Saturday 1 February 2020

खिले जीवन यहां जैसे बगिया में बहार

 
फूलों  से  लदे  गुच्छे   लहराते  डार   डार
है खिल खिल गए उपवन  महकाते संसार
,
सज रही रँग बिरँगी पुष्पित सुंदर  वाटिका
है  भँवरें   पुष्पों  पर   मंडराते    बार  बार
,
सुन्दर गुलाब खिले महकती है खुशी यहां
संग  संग  फूलों  के  यहां  मिलते  है खार
,
है   मनाती   उत्सव  रंग  बिरंगी  तितलियां
चुरा  कर रंग   फूलों  का  कर  रही  सिंगार
,
अंबुआ  की  डाली  पे  कुहुकती कोयलिया
खिले  जीवन  यहां जैसे  बगिया  में  बहार

रेखा जोशी

No comments:

Post a Comment