Tuesday 7 April 2015

जन्म भर निभाये सजन साथ हम

धड़कते हुए दिल में अरमान रख 
सजन ज़िंदगी अब युँ आसान रख 
… 
न हो तुम कभी भी परेशाँ सजन 
कभी  चेहरे पर युँ  मुस्कान रख 
.. 
बहुत प्यार हमने किया है सनम 
कसम प्यार की अब युँ ईमान रख 
...
अगर तुम न समझो वफ़ा प्यार में 
हमारी वफ़ा को  न अनजान रख 
.... 
जन्म भर निभाये सजन साथ हम
रहो  दिल  हमारे युँ  भगवान रख 

रेखा जोशी 

No comments:

Post a Comment